मुज़फ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, चुनाव अधिकारियों ने दिलाई शपथ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025 का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सहसचिव प्रशासन अभिषेक खन्ना, सहसचिव पुस्तकालय प्रवीर कुमार संगल तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की साथ ही वरिष्ठ सदस्य अनीता रानी, चन्द्र प्रकाश जैन, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य कु० अनु, कृष्ण पाल, नैना त्यागी, राकेश कुमार, संजीव कुमार कंसल, सुनील कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियाँ जैदी व चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व विजेन्द्र प्रताप द्वारा शपथ दिलवाई गयी।

इस अवसर पर भूषण शरण महेश, अनिल कुमार दीक्षित, तेग बहादुर, सुगंध जैन, सोमपाल सिंह, डॉ माधुरी सिंह, मनोज कुमार शर्मा, विष्णु दत्त, संजीव कुमार गर्ग, सुखदेव मित्तल, हरिओम गोयल, गौरव गोयल, विजय कुमार त्यागी, रोहित त्यागी, सतेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार गुप्ता, रामवीर सिंह, मुकेश जोहरी, वासूदेव दत्त, मदन मोहन त्यागी, अवध बिहारी लाल गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, नवीन चन्द्र शर्मा, कपिल गुप्ता, रोशन अली जैदी, राजकुमार गोस्वामी, विकुंज मित्तल, ठा० रामनरेश सिंह, अजय कुमार जैन, रेखा शाही, विशु त्यागी, सुषमा वर्मा, रीटा चौधरी, वैभव, शिवानी, मनोज गौड़, प्रशान्त शर्मा, ललित, मनोज त्यागी, महिपाल सिंह, विकास जैन, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Related News