शीतलहर- मुज़फ्फरनगर में सर्द हवाओं ने गर्म कपड़ों की मांग बढ़ाई, अलाव का भी सहारा

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

शीतलहर लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण लोग अत्यधिक ठंड महसूस करने लगे हैं। मुजफ्फरनगर में मंगलवार को सूरज के दर्शन पूरे दिन नहीं हो सके जिसके चलते मौसम दिनभर ठंडा बना रहा है लोगों ने ठंडी ठंडी हवाओं के बीच गर्म कपड़ों का सहारा लिया तो वहीं कड़कड़ाती ठंड महसूस हुई।

मुज़फ्फरनगर- गतदिवस सीज़न का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। मंगलवार को सूरज ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए, आसमान में काले बादलों की चादर ऐसी छाई रही कि दिनभर एक सेकंड के लिए भी धूप नहीं निकली। सोमवार को जहां सुबह से ही धूप खिल गई थी वहीं मंगलवार को मौसम ने बिल्कुल उल्टा रूप दिखाया।

मंगलवार की ठंड से बचने के लोगों ने अत्यधिक गर्म कपड़ों का सहारा तो लिया परंतु तेज व सर्द हवाओं के चलते लोग ठिठुरते दिखाई दिए। यहाँ तक टोपा, मफ़लर, दस्ताने व जर्सी आदि की मांग भी बढ़ती दिखाई दी। लोगो ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीददारी की है।

Advertisement

Leave a Comment

Related News