देवोपम किड्स में चल रहे समर कैम्प का समापन, फादर्स डे सेलेब्रेशन में बच्चों ने किया डांस

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में 21 मई से चल रहे समर कैंप का आज समापन हो गया। लगातार नई-नई आकर्षक एक्टिविटी से बच्चों में जोश व आनंद का संचार हुआ।

प्रिंसिपल नेहा अरोरा व स्कूल के डायरेक्टर राजीव मुंजाल द्वारा स्कूल के बच्चों के लिए निरंतर विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ दैनिक व सामाजिक शिक्षा का भी ध्यान रखा जाता है।

समर कैम्प के आज अंतिम दिन देवोपम किड्स स्कूल में फादर्स डे का आयोजन किया गया गया। जिसमें नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपने-अपने पिता के लिए डांस कार्यक्रम किये और साथ सभी बच्चों ने अपने पिता को फादर्स डे के कार्ड भी दिए।

स्कूल में फादर्स डे का सेलिब्रेशन किया गया जिसमें सेल्फ़ी पॉइंट भी बनाये गए थे। बच्चों और उनके पिता ने सेल्फ़ी पॉइंट पर यादगार फोटो भी खिंचवाई। यह अंदाज़ भी बच्चों के मन को बहुत अच्छा लगा। जिससे बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी अलग ही दिखाई दी

Leave a Comment

Related News