मुज़फ्फ़रनगर- आज दिनांक15/11/2025 को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस चौकी बागोंवाली, थाना नई मण्डी के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

चौकी में किए गए प्रमुख सुधार एवं नई सुविधाएँ
- चौकी प्रभारी कक्ष का जीर्णोद्धार एवं फर्नीचर ।
- उपनिरीक्षक कक्ष ।
- जनसुनवाई हेतु टीन शेड ।
- पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बैरिक ।
- साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति हेतु अलग से व्यवस्था की गयी है ।
- पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कार्य किया जा रहा है ।
लोकार्पण के अवसर पर एसएसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि— पुलिस एवं जन सहयोग से ही मजबूत सुरक्षा तंत्र का निर्माण संभव है। नव-निर्मित चौकी से जनसुविधाओं में वृद्धि होगी तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया में और अधिक गति आएगी। इसके साथ ही एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पारदर्शिता और प्रोफेशनल दृष्टिकोण को पुलिस कार्यप्रणाली का मूल आधार बनाने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात आतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस चौकी प्रभारी बागोंवाली व अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे













