यातायात नियमों की छात्र-छात्राओं को दिलाई एसएसपी ने शपथ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- यातायात माह नवंबर 2025 के अंतर्गत आज एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता से सम्बन्धित एक विशेष कार्यशाला एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कॉलेज प्रबन्धन, अध्यापकगण एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे व क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह को पुष्प गुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार, प्रॉक्टर विनित शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कि सड़क दुर्घटनाएँ अक्सर लापरवाही, तेज रफ्तार, गलत ओवरटेक, मोबाइल फोन के प्रयोग तथा सुरक्षा उपकरणों (हेलमेट/सीटबेल्ट) के उपयोग न करने जैसी गंभीर चूकों के कारण होती हैं। युवाओं में जागरूकता पैदा करना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे भविष्य के चालक और जिम्मेदार नागरिक हैं। यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की रक्षा भी करता है।

Leave a Comment

Related News