अग्रसेन विहार के श्रीखाटूश्याम दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

श्री खाटू श्याम शिव दुर्गा मंदिर सेवा ट्रस्ट अग्रसैन विहार लक्ष्मीनगर और सभी भक्तों के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। जिसमे नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकिया व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गए।

विशेष बात यह रही की हमारे बीच ब्रह्माकुमारीज़ दिव्य धाम केशवपुरी की मुख्य संचालिका बहन बी .के. जयंती जी द्वारा मंदिर मे आकर हमारा मान बढ़ाया श्री कृष्ण के गुणों व जीवन चरित्र से हमे अवगत कराया।

बहन बी .के. जयंती जी के साथ भाई शशांक व अन्य बहनो का आना भी हमारे लिए सौभाग्य की बात है हम सभी ट्रस्ट व समिति की और से मुख्य अतिथि बहन जयंती जी के पवित्र आगमन से अपने आप को गौरान्वित महसूस करते है।
एवं उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है। जिसमे की
रामपाल सिंह अध्यक्ष, संजय जिंदल उपाअध्यक्ष, राजीव सिंघल सचिव, प्रमोद कुमार सिंघल कोषाअध्यक्ष, आशीष शर्मा औडिटर् अनुराग मित्तल उपाध्यक्ष,अमित गुप्ता जी संरक्षक और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

Related News