मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के ‘द लर्निंग ट्री स्कूल’ में नववर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का पावन आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम से नववर्ष की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, ईश्वर के आशीर्वाद एवं मंगलकामनाओं के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का सस्वर वाचन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भक्तिभाव से सहभागिता की। वातावरण श्रीराम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नववर्ष के शुभारंभ को यादगार एवं मंगलमय बनाने का एक सुंदर प्रयास रहा।
नए वर्ष की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के माध्यम से करना जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करता है। यह पावन आयोजन सभी के लिए शांति, सद्भाव और सफलता लेकर आए तथा बच्चे अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ें, यही कामना है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














