एसपी क्राइम ने मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना खालापार व थाना नईमण्डी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान इंदु सिद्धार्थ द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा शिकायत रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क में प्राप्त शिकायतों व उनकी जाँच प्रगति तथा शिकायत रजिस्टर के सुचारू रख-रखाव की भी विस्तृत समीक्षा की गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अत्यन्त संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खालापार व नईमण्डी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Comment

Related News