यूपी में बर्फ़ीली हवाओं ने मौसम किया सर्द, मुज़फ्फरनगर में हल्की हल्की धुंध के बीच आसमान में बादल छाए

By muzaffarnagarviews

Published On:

बर्फ़ीली हवाओं से बढ़ती ठंड जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बाज़ारों में रौनक भी शाम ढलते ढलते ठंड और कोहरे में लुप्त हो जाती है। जैसे जैसे नए साल के दिन बढ़ते जा रहे हैं इस तेजी से मौसम भी अपने रंग बदल रहा है कभी बरसात तो कभी कोहरा तो कभी खिल खिलाती धूप।

नए साल का पहला रविवार जो राजधानी लखनऊ में ठंडा रहा तो वहीं मुजफ्फरनगर में रविवार को अच्छी खासी धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन सोमवार सवेरे घने कोहरे से लिपटा रहा जो दिन होते-होते कुछ कोहरा छंटा लेकिन आसमान में घने बादलों के कारण अभी तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। यूपी के ज्यादातर जिलों में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से पिछले घंटे में पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

सोमवार को मुज़फ्फरनगर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन तेज़ और बर्फ़ीली हवाओं ने ठंड को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में गर्म कपड़े भी बेअसर साबित हो रहे हैं और लोग अलाव और अतिरिक्त गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सर्दी के इस प्रकोप से बचने के लिए लोगों को अलाव जलाकर बैठते देखा गया। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है ताकि लोग ठंड से बच सकें।

मौसम विभाग के अनुसार आज 46 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही आज वेस्ट यूपी के कई शहरों में बारिश हो सकती है। अगले 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

Related News