मुजफ्फरनगर में SIR अभियान को मिला जोरदार समर्थन

By muzaffarnagarviews

Updated On:

मुजफ्फरनगर- रुड़की रोड स्थित एक रिजॉर्ट (ग्राम बिजोपूरा कट के सामने, NH-58) में आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी के लोकप्रिय विधायक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के नेता एकजुट होकर सामने आए। मंत्र अनिल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे SIR सत्यापित सूची अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना SIR फॉर्म अवश्य भरने की अपील की।

उन्होंने कहा, शुद्ध मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। आपका एक कदम लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा। आइए, हम सब मिलकर SIR अभियान को ऐतिहासिक सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन कुशलता से श्री मनोज चौहान ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, तितावी गन्ना समिति चेयरमैन शंकर सिंह उर्फ भोला, रोहाना गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment