मुज़फ्फरनगर- आज श्री गुरू सिंह सभा, गांधी कालोनी द्वारा सचालित गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी में धन-धन श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज एवं चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फतेह सिंह जी एवं माता गुजर कौर जी की शहादत को याद करते हुये सफर-ए-शाहदत को वीर बाल दिवस के रूप में मानया गया।
जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर शब्द कीर्तन का गुनगान किया, जिसमें श्री गुरू सिंह सभा के ज्ञानी स. हरजीत सिंह ने सफर-ए-शाहदत के इतिहास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी व प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान द्वारा बताया गया। यह गुरूओं का शहीदी सप्ताह चल रहा है जिस करके विद्यालय द्वारा यह आयोजन किया। जिसका नाम सफर-ए-शहादत दिया गया और यह शहादत सभी को याद रखनी चाहिये कि कैसे श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज ने अपने पूरे परिवार को वीरता पूर्वक धर्म के खातिर बलिदान कर दिया।
श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज पूरे विश्व में एक ऐसे गुरू है जो एक शहिद पिता के पुत्र है तथा शहिद पुत्रों के पिता है। इस आयोजन में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान, सैकेट्री स. अजीत सिंह मलिक, मैनेजर गुरचरण सिंह झज, उप-प्रधान स. रविन्द्र सिंह गम्भीर, स. हरजीत सिंह चावला, मिडिया प्रभारी स. जसप्रीत सिंह चावला, स. हरजीत सिंह गुराया, स. गुरचरण सिंह बराड़, स. धनप्रीत चन्नी बेदी, स. * हरजीत सिंह (ज्ञानी जी), स. जसविन्द्र सिंह बग्गा,, स. इकबाल सिंह नारंग, स. हरप्रीत सिंह, स. कशमीर सिंह चहल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति राकेश बाला व श्री गुरु सिंह सभा के समस्त पदाधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापिका आदि मौजूद रहे ।














