मुज़फ्फरनगर- विद्यालयों में गुरु साहिबान और गुरु परिवार का अभिनय ना किये जाने हेतु श्रीगुरु सिंह सभा (रजि.) ने जनता और ख़ास तौर से स्कूल संचालकों से अनुरोध किया है।
श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंध समिति ने सूचना जारी की है कि सिख धर्म की पावन परंपरा का सम्मान करते हुए इस विशेष अवसर पर सिख गुरूओं और उनके परिवार के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। अतः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की मर्यादा व नियम के अनुसार गुरू साहिबान और गुरू परिवार का अभिनय (ACTING) करना पूर्णतः वर्जित है।

अतः सभी विद्यालय में किसी भी प्रकार का नाटक व अभिनय आयोजित न किया जाए बल्कि बाल दिवस के इस दिन की प्रेरणा दायक भाषणों (SPEACHES) और देशभक्ति धार्मिक कविताओं (POEMS) के माध्यम से मनाया जाए। समाज व विद्यालय से अनुरोध है कि इस मर्यादा का पालन सुनिश्चित करें।














