मुजफ्फरनगर- आज रविवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा में भौंरा कलां गांव में चार मुख्य मार्गों पर विधान परिषद सदस्य किरण पाल सिंह कश्यप की विधायक निधि से निर्मित चार गेट का लोकार्पण किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व सांसद जयपाल सिंह कश्यप की स्मृति में गेट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील, थाना, सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं ।
विधान परिषद सदस्य किरण पाल कश्यप द्वारा भौराकलां में आयोजित पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान यूरिया खाद के लिए परेशान है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान के दूध, दही पर भी टैक्स लगा रखा है। देखियो वीडियो में उन्होंने क्या कुछ कहा…














