मुज़फ़्फरनगर- राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित होने पर शिव चौक पर घंटा घड़ियाल बजा कर मिष्ठान का वितरण कर दोहरा शौर्य दिवस मनाया गया।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिद नुमा ढांचे को शत्रु संपत्ति को घोषित करने की मांग जिला अधिकारी एवं शत्रु संपत्ति अभीरक्षक विभाग लखनऊ को शिकायत की गई थी जिस पर उस संपत्ति पर निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा 6 सदस्य जांच कमेटी गठित की गई। जिस पर कमेटी द्वारा जांच कर संपत्ति को निष्कांत संपत्ति घोषित किया गया वह संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं द्वारा जांच कमेटी को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर जांच कमेटी द्वारा शत्रु संपत्ति अभिरक्षक लखनऊ से उक्त संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजा गया जिस पर लंबी जांच चलने के बाद रेलवे स्टेशन के सामने खसरा नंबर 930 शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है।













