बढ़ती ठंड को लेकर एसडीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण, गौशाला में लगेंगे तंदूर

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- बढ़ती ठंड जहां मनुष्य के लिए मुश्किलें बढ़ा देती हैं वहीं पशु व अन्य जीवों को राहत दिलाना आम जनमानस का ही होता है। पशु प्रेमी अपने स्तर पर ठंड से बचाव के कार्य कर रहे हैं तो वहीं प्रशासनिक अमला भी निरीक्षण के लिए नगर में निकल चुका है। आपको बता दें उक्त गौशाला में न केवल गौवंश है बल्कि घायल बंदर भी उपचार हेतु यहाँ लाये जाते हैं।

नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ा मंडी स्थित नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर का रविवार रात प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और गौवंशों हेतु सर्दी व ठंड से बचाव हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौवंशों को सर्दी से बचाने हेतु पहले ही दरी, तिरपाल व गर्माहट वाली लाइटों का प्रबंध किया जा चुका है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने लेखपाल राहुल शर्मा के साथ नंदी ट्रीटमेंट सेंटर गौशाला में रविवार रात पहुंच कर निरीक्षण किया साथ ही व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

इसके साथ ही गौसेवक निशु ने बताया गौशाला में गौवंशों को ठंड से बचाने हेतु 50 गर्म मेट भी डलवाये जा रहे हैं जिनमें से 14 तो लगवा भी दिए गए और यही नहीं 5 तंदूरों को भी अलाव हेतु प्रयोग किये जाने की योजना है। इस दौरान अनुज चौधरी, राजेश ठेकेदार, गौसेवक निशु व सचिन बिरला आदि मौजूद रहे।

Related News