मुजफ्फरनगर- शीतलहर से उत्पन्न बढ़ती ठंड व जनपद में बरसात के मद्देनजर आगामी 30 दिसंबर को भी प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आपको बता दें पहले भी बरसात को देखते हुए 28 दिसम्बर की छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन आज भी मौसम के सर्द होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 30 दिसंबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।















