बुजुर्गों के हुनर को सलाम- जड़ौदा में सजेगा ‘फिफ्टी प्लस द टैलेंट शो’ का मंच, गायन से लेकर खेल तक में दिखा सकेंगे दम

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- मित्तल हाउस में आयोजित ‘मेरा वजूद फाउंडेशन’ की मासिक बैठक में आगामी 24 मार्च 2026 को “फिफ्टी प्लस द टैलेंट शो” के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है। फाउंडेशन के चेयरमैन प्रवेंद्र दहिया के अनुसार, इस शो का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु के हुनरमंद व्यक्तियों को एक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे गायन, नृत्य, साहित्य, योग और पत्रकारिता सहित 22 विभिन्न श्रेणियों में अपना हुनर दिखा सकेंगे।

इस टैलेंट शो में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 18 मार्च 2026 तक व्हाट्सएप नंबर (9897620351, 8265821800) या ईमेल के माध्यम से निःशुल्क नामांकन करा सकते हैं। कार्यकारिणी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ. कीर्तिवर्धन, डॉ. रणवीर सिंह और संजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस पहल को बुजुर्गों की क्षमता को दुनिया के सामने लाने का एक शानदार अवसर बताया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News