सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किसान मसीहा को किया नमन व राष्ट्रीय ताइक्वांडो में प्रथम

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- केशव पुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में नृपेन्द्र जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक व कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नृपेन्द्र जिला प्रचारक ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गृहमंत्री रहते हुए किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए इन्होंने कई योजनाएं आरंभ की। देश के प्रधानमंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए व गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की।
दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने विद्यालय की बहन सृष्टि शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय व अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। जिला प्रचारक ने बहन को मेडल पहनाकर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया । बहन की इस उपलब्धि में महेश शर्मा शारीरिक शिक्षक का विशेष सहयोग रहा। कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त भैया बहनों को बहन सृष्टि शर्मा से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने चौधरी साहब के जीवन के अनेक प्रेरणादाई प्रसंग भी बताएं।

Leave a Comment

Related News