एस. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज को एनबीए की मान्यता प्राप्त, कॉलेज अब यूपी के शीर्ष 7 और देश के शीर्ष 47 फार्मेसी कॉलेजों में शामिल

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- आज एसडी कॉलेज ऑफ फार्मसी एंड वोकेशनल स्टडीज के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने अत्यंत गर्व और उल्लास के साथ यह घोषणा की गई कि संस्थान के बी०फार्मा प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) से मान्यता प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा कॉलेज के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ वैशाली, डॉ पोचिन कुमार, मिस्टर ईशान अग्रवाल एंव समस्त फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में की गई। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि यह मान्यता कॉलेज की अकादमिक गुणवत्ता, उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल फैकल्टी और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिफल है।

कॉलेज अब न केवल उत्तर प्रदेश के शीर्ष 7 फार्मेसी कॉलेजों में शामिल हो गया है, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में 47 फार्मेसी कॉलेजों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर चुका है। यह कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा अनुसंधान कार्यों और इंडस्ट्री से सशक्त कनेक्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अंत में कॉलेज निदेशक डॉ अरविन्द कुमार ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षको, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल कॉलेज की नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश की उपलब्धि है। हम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टॉफ डा० निशा, रितू मीनू रवि कुमार राबिया प्रवीन, आशिफ खान, कुलदीप सैनी, पल्लवी, अनुराग कुमार, लीजू जैन, अंशू पंवार, संजीव रतन तिवारी, बसन्त, हिंमाशु पाल, बुशरा प्रवीण, मौ० सलमान, मौ० जूबैर, मौ० मुब्बासिर, नसीम अहमद, महिमा राणा, मौ० समी, विनय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माधूर, एलिश, आस्था, उत्सव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News