देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बहुत ही हर्षौल्लास और देशभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा और अंजलि पंवार (एस आई, कंट्रोल रूम पुलिस लाइन ) ने मिलकर अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया।
ये भी देखें- गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक व क्रीड़ा कार्यक्रम की झलकियां
सभी बच्चों ने राष्ट्र गान का मधुर उच्चारण एवं देश पर बलिदान होने वाले वीरों की याद में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।सभी बच्चों और टीचर्स ने तिरंगे के समक्ष अपने देश के संविधान ओर देश की रक्षा करने की शपथ ली। और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एस आई अंजलि पंवार और प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता के विषय में बताया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह ओर बच्चों को स्वीट्स देकर किया गया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













