वायु प्रदूषण से दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी को राहत, मुज़फ्फरनगर की हालत ज्यों की त्यों

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- लगातार कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जनपदों में वायु प्रदूषण गम्भीर क्षेणी में बना रहा, क्षेत्र की हवा बेहद ख़राब हालात में होने से चिंता बनी हुई थी और दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 भी लागू किया गया था। मुज़फ्फरनगर में भी कई दिनों तक वायु की गुणवत्ता बेहद ख़राब रही और क्षेत्र में धुंध छाई हुई थी।

दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में AQI 300-400 के आसपास होने से सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे थे तो वहीं अब AQI में सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर से GRAP-4 को भी हटा दिया गया है।

पश्चिमी यूपी को भी वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ व मुज़फ्फरनगर में AQI 300 से नीचे दर्ज हुआ है। जहाँ कुछ दिन पूर्व AQI 400 के आसपास दर्ज किया गया था। गुरुवार सुबह गाजियाबाद का AQI 255, नोएडा का 254, मेरठ का AQI 238 तो मुज़फ्फरनगर 232 AQI दर्ज किया गया। जबकि 23 दिसम्बर की सुबह मुज़फ्फरनगर का AQI 225 बना हुआ था।

हालांकि मुज़फ्फरनगर का AQI फ़िलहाल पिछले कुछ दिनों से ज्यों का त्यों बना हुआ है जिसके लिए किसान संगठनों का धरना व प्रदर्शन भी क्षेत्र में जारी है, दिल्ली का कचरा मुज़फ्फरनगर में लाकर जलाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। जिसकी जाँच हेतु डीएम उमेश मिश्रा ने पहले ही समिति का गठन कर दिया है।

Related News