रिश्तों को कर दिया शर्मसार, पोते ने किया 80 साल की दादी से रेप का प्रयास, पुलिस जाँच में जुटी

मुजफ्फरनगर- एक कलयुग पोते की काली करतूत सामने आई है। जिसने अपनी एक 80 वर्षीय वृद्ध दादी के साथ बलात्कार का प्रयास कर रिश्तो की मर्यादा को तार-तार कर दिया।

इस घटना के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस वालों के सामने आरोपी का पिता बुजुर्ग महिला के पैर पड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।

दरसअल, मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव का है जहां बीती 2 तारीख की रात को घर में सो रही एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके पोते सूरज ने जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया था। इस दौरान शोर शराबा होने पर गांव के लोगों ने किसी तरह आरोपी के चुंगल से वृद्ध महिला को बचाया था।

आपको बता दे की पीड़ित बुजुर्ग महिला का बेटा अपने परिवार को लेकर पास ही के गांव में भट्टे पर मजदूरी करता है जिसके चलते बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी जिसका फायदा उठाकर कलयुगी पोते ने इस काली करतूत को अंजाम दिया है।

घटना के बाद अगले दिन पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे ने परासोली चौकी पर जब इस मामले की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आरोप है कि कुछ ही घंटे बाद ही पुलिस ने बैगर कोई कार्यवाही किए आरोपी को छोड़ भी दिया था। जिसके चलते न्याय ना मिलने पर जब इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा आलाधिकारियों को की गई तो आज आनन फानन में सीओ फुगाना ऋषिका सिंह मौके पर पहुँची और मामले की जांच पड़ताल की।

Leave a Comment

Related News