नई दिल्ली- भारतीय रिजर्व बैंक ने मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। अब रेपो रेट 5.25 फीसदी हो गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेपो रेट में कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आरबीआई के इस फैसले से जहाँ होम लोन की emi कम होगी तो वहीं बैंक कम ब्याज पर लोन ऑफर कर सकते हैं।


















