संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने झाँसी रानी पर राहुल गाँधी के पोस्टर पर जूते, चप्पल व झाड़ू बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में सांसद प्रताप सारंगी व मुकेश राजपूत को धक्का देकर चोटिल करने के विरोध में झांसी रानी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के पोस्टर पर जूते चप्पल व झाडू बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी के आवाहन पर हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कमलदीप व हिंदू क्रांति सेना कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रेनू चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए झांसी की रानी चौक पर पहुंच कर राहुल गांधी के पोस्टर पर जूते चप्पल व झाड़ू बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, अवनीश चौहान, सुनीता मलिक, नेहा गोयल, ममता महेश्वरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News