ब्याज़ की दलदल में फंसा ग़रीब मजदूर, 2 साल में ही 35 हजार की रकम हुई 2 लाख…

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ़्फरनगर- घरेलू ज़रूरतों के चलते सूदखोर के झांसे में पड़ा सोमपाल। मात्र 35 हज़ार रुपये ब्याज पर लेकर 50 हजार मय ब्याज़ चुकता करने के बाद भी सूदखोर मांग रहा है और रुपया।

दरअसल मामला जनपद मुज़फ़्फरनगर का है जहाँ थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी सोमपाल पुत्र बीरपाल ने मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता कर बताया उसने क़रीब 2 वर्ष पूर्व गाँव के ही एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये की धनराशि अपने घरेलू आवश्यकताओं के लिए ली थी जिसकी एवज में वह 50 हजार रुपये ब्याज सहित वापस दे भी चुका है। सोमपाल ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा उक्त व्यक्ति द्वारा नाज़ायज़ ब्याज लगाया जा रहा है और क़रीब 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है, जिसके लिए उसे परेशान भी किया जा रहा है। थाने में शिकायत के बाद एसएसपी को भी पत्र लिखकर उक्त मामले में शिकायत भी की है।

Leave a Comment

Related News