दिल्ली के बाद यूपी के कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद, बेहद ख़राब दशा में वायु

By muzaffarnagarviews

Published On:

यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली एनसीआर में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ने और वायु गुणवत्ता बेहद ख़राब दशा में चल रही है जिससे सांस लेना भी दूभर हो गया है। दिल्ली के बाद यूपी सरकार ने भी स्कूल बंद करने का फैसला लिया। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से नोएडा, गाजियाबाद में 19 नवंबर से स्कूल बंद रहेंगे। योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को स्कूल बंद करने के निर्णय की जनकारी दी।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेप स्टेज 4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनसीआर की राज्य सरकारों को 12वीं तक के स्कूल बंद करने पर फैसला लेने का आदेश दिया था। जिसके बाद योगी सरकार ने दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में स्कूल बंद कर दिए। इस बीच ये भी खबर सामने आई कि बढ़ते प्रदूषण के कारण हापुड़ में भी कल से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी से वाहन चलाने के लिए आग्रह किया है।

Ads laundry wala

Leave a Comment

Related News