दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सोमवार से लागू होंगी पाबंदियां, GRAP-4 होगा लागू

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सोमवार से GRAP-4 लागू

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और AQI की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कई पाबंदियां लागू कर दी गयी है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए समिति ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में GRAP स्टेज -IV की पाबंदियां लागू कर दी हैं। ये पाबंदियां 18 नवंबर 2024 सोमवार को सुबह आठ बजे से लागू हो जाएंगी।

दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि, केवल जरूरी सामान लेकर आने वाले ट्रकों और एलएनजी, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को आने की अनुमति रहेगी।

Leave a Comment