मुजफ्फरनगर- पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ एनकाउंटर। दिनदहाड़े नई मंडी क्षेत्र में मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी इंटर स्टेट शातिर लुटेरे दिनेश मोदी के पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हुआ।

एसएसपी अभिषेक सिंह का जनपद में ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दिनेश घायल। लखनऊ निवासी दिनेश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद। 9 हजार रुपये नकद भी हुए बरामद। लूट और गैंगस्टर के क़रीब 20 मामले बताये जा रहे दर्ज। मुठभेड़ नई मंडी थाने के A2Z रोड जंगलों में हुई।













