मुजफ्फरनगर-शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खुफिया विभाग की टीम भी मौजूद रही।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों व संदिग्ध लोगों की गहनता से तलाशी की।अचानक शुरू हुए इस सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने यात्रियों के सामान की जांच की और स्टेशन पर मौजूद हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।













