नई दिल्ली- दिल्ली से मेरठ का लग्जरी सफ़र अब मात्र 40 मिनट में तय हो जाएगा। पीएम नरेंद्री मोदी ने आज रविवार को राजधानी दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। जिसके बाद दिल्ली से मेरठ साउथ तक का सफर और भी आसान हो जाएगा। अब हर रोज मेरठ से दिल्ली अप-डाउन करने वाले लाखों यात्रियों को लग्जरी और सुपर स्पीड वाली यात्रा की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोकनगर स्टेशन तक का सफर रैपिड रेल के जरिए किया। जहाँ उन्होंने अपने मोबाइल से QR कोड को स्केन कर टिकट के लिये भुगतान भी किया।

आपको बता दें कि अभी तक साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 42 किलोमीटर का मार्ग चालू है, जिसमें 9 स्टेशन शामिल हैं। वहीं नए 13 किलोमीटर लंबा नया सेक्शन जुड़ने से इस रूट पर दो स्टेशन और बढ़कर 11 हो जाएंगे। नमो भारत रैपिड रेल के इस विस्तार के तहत नए फेज में जो दो स्टेशन जुड़ रहे हैं। इनमें से एक 6 किलोमीटर का अंडर ग्राउंड मार्ग भी शामिल है।

आपको बता दें न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया सामान्य कोच के लिए 150 रुपये है, जबकि प्रीमियम कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 225 रुपये का टिकट लेना होगा। रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इस रूट पर नमो भारत ट्रेनें हर 15 मिनट के बाद उपलब्ध होंगी।



















