पैगाम ए इंसानियत ने जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन स्थल में हुए आतंकवादी हमले की निन्दा करते हुए शहीदों को की श्रृद्धांजलि अर्पित

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:


मुज़फ्फरनगर- पैगाम ए इंसानियत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन स्थल में हुए आतंकवादी हमले की निन्दा करते हुए शहीदों कों श्रृद्धांजलि अर्पित की, पैग़ाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष हाजी आसिफ् राही ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पार्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

निहत्थे मज़लूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुःख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी पूर्ण संवेदनाएं हैं, और हम आतंक के हर रूप की कठौर शब्दों में निन्दा करते हैं। पैगाम-ए-इंसानियत के कार्यकर्ताओं ने आसिफ राही के साथ मिलकर एक कैंडल मार्च मिनाक्षी चौक तक पैदल चलकर दुःखी मन व नम आँखों के साथ हमलें में शहीद लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की , वक्ताओं ने कहा कि इस आतंकी घटना का किसी भी धर्म से संबंध नहीं होता , जो लोग इस कायराना घटना को इस्लमा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वह इस्लाम की तालीम से अज्ञानी है , इस्लाम धर्म में किसी बे क़सूर इंसान का नाहक़ क़त्ल पूरी इंसानियत का क़त्ल है ,केन्द्र सरकार मांग की गई कि और एसी देश विरोधी क्रियाओं को नेस्तनाबूद कर और ऐसी घटनाओं की पुनावृत्ति रोकने हेतु हर सम्भव कदम उठायें।

इस कैंडल मार्च में हाजी आसिफ राही, जमीयत से मौलाना मूसा क़ासमी , मौलाना मुकर्रम , गौहर सिद्दीक़ी , इकराम कस्सार , हाजी क़मरुज़्ज़मां एडवोकेट , इस्लाम एडवोकेट , मुनव्वर एडवोकेट, दिलशाद पहलवान , मुफ़्ती अब्दुल क़ादिर , कलीम त्यागी , महबूब आलम एडवोकेट, मौहम्मद अली अलवी, फरीद पाशा , फैज़ान अंसारी , दिलशाद टेम्पू ,आजाद आदि शामिल रहे

Leave a Comment

Related News