चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 फरवरी से होंगे शुरू, 30 अप्रैल से शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

उत्तराखंड चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस वर्ष 30 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू की जा सकती है। जबकि बद्रीनाथ के कपाट 4 मई से खोले जाएंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख़ की महाशिवरात्रि पर हो सकती है घोषणा।

इस वर्ष यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 60% पंजीकरण ऑनलाइन होंगे तो 40 % पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से किये जायेंगे। 15 फरवरी से यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। जिसे https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाकर यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें यात्रा जिलों के डीएम व एसपी समेत तमाम संगठन और तीर्थ पुरोहितों से यात्रा के सफल संचालन के लिए सुझाव लिए गए। मीटिंग में तय हुआ कि इस बार पूरे यात्रा रूट को 10-10 किलोमीटर के सेक्टर में बांटा जाएगा।

Leave a Comment

Related News