गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर पहुँचे गुरु की समाधि पर माथा टेका। उन्होंने वहाँ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना भी की है। और सीएम ने गुरु समाधि पर आस्था की खिचड़ी भी अर्पित की। इसी के साथ प्रदेश व देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
यह भी देखें- पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मृतक सोनू कश्यप के घर पहुँचे पीड़ित परिवार को उच्च स्तरीय जाँच करवाने का आश्वासन दिया
सीएम योगी ने टेका माथा
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु की समाधि पर माथा टेका और समाधि पर पूजा-अर्चना कर खिचड़ी अर्पित भी की है। जिसके बाद प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
प्रयागराज में आस्था की डुबकी
सीएम ने कहा कि गोरखपुर में लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं, प्रयागराज में भी संगम पर श्रद्धालु, कल्पवासी और संतजन पवित्र स्नान कर साधना में लीन हैं। इस अवसर पर कल से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्थलों पर जाकर नमन कर रहा है। लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाई है।
मांगलिक कार्यक्रमों हेतु सर्वश्रेष्ठ
सीएम योगी ने कहा, आज गोरखपुर में भगवान गोरक्षनाथ जी में आस्था व्यक्त करने के लिये लाखो की संख्या में भक्तजन पंक्ति में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मकर सक्रांति- जगतपिता सूर्य की उपासना का यह पर्व मांगलिक कार्यक्रमों के लिये सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
उन्होंने कहा, यह पर्व देशभर में मनाया जाता है बस नाम अलग-अलग होते हैं कहीं पोंगल, कहीं मकर सक्रांति कहीं लोहड़ी तो कहीं खिचड़ी सक्रांति के नाम पर श्रद्धालु इस पर्व को मनाते हैं उन्होंने गोरखपुर से सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है। मकर सक्रांति का मुहूर्त बुधवार शाम से ही शुरू हो चुका है। ब्रह्ममुहूर्त में खिचड़ी चढ़ाने का अवसर शुरू हो चुका है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com


















