अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आशादीप मूक-बधिर और मन्द बुद्धि प्रशिक्षण संस्थान मे खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:


मुजफ्फरनगर- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आशा दीप मूक बधिर और मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें लंबी दौड़, म्यूजिकल चेयर, गोला फेक, रस्सा आदि प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता बच्चों को संस्थान के पदाधिकारियों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के उपस्थित पदाधिकारी/सदस्यो द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष के दिव्यांग दिवस का विषय “सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा देना” विषय के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देवराज पंवार, संस्थान के अध्यक्ष इंजी.लोकेश चंद्र, संरक्षक सुरेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंजी बी आर शर्मा, उप मंत्री पीके गुप्ता, प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनुज महेश्वरी, सदस्य कार्यकारणी रामबीर सिंह, यू सी वर्मा, बीबी गुप्ता, के के शर्मा, राजीव गोपाल, अरविंद संगल, साई दान से सुशील वर्मा, लायन्स क्लब दिव्य से अध्यक्ष नन्द गोपाल, सचिव सुलेख मित्तल, गिरीश अग्रवाल, सन्दीप सिंघल, आचार्यकुलम से होतीलाल शर्मा एवं सदस्य, सुशील कुमार गोयल, नरेश चन्द सिंघल, सतेंद्र कुमार गोयल, राकेश कुमार मित्तल, नितिन जैन, श्रीमती पूनम मार्शल, नीलम आदि काफी संख्या मे शहर के गणमान्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Related News