मुजफ्फरनगर- मेरठ रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के सभागार में आयकर कर्मचारी महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। हाल ही में हुए चुनाव में सतीश कुमार को अध्यक्ष, अमिताभ श्रीवास्तव को सचिव और सुधीर शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। समारोह में मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, अलीगढ़, और वाराणसी जैसे कई जिलों से कर्मचारी, पदाधिकारी, और सदस्य शामिल हुए। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन कर्मचारियों के बीच एकता और उत्साह का प्रतीक बना। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि हम जल्द ही कानपुर सर्किल के साथ मिलकर कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेंगे उन्हें पूरा करने के लिए आंदोलन करेंगे उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आंदोलन के जाएंगे और उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज मुजफ्फरनगर में कानपुर मेरठ हरिद्वार और इलाहबाद से संगठन के लोग आए हुए थे। मुजफ्फरनगर में जो भी समस्याएं आएगी उन पर गंभीरता से एक्शन लेते हुए जो भी कार्यवाही होगी वह की जाएगी।














