X बंद करें

पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा, नव युगल को मिला आशीर्वाद

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा आयोजित एक गरिमामयी ‘पारिवारिक सभा’ के दौरान संस्था की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में जहाँ संगठन की नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने शाम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें कांति राठी, डॉ. अंजली गर्ग और पुरुषोत्तम अग्रवाल को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया। वहीं, वन्दना शर्मा को सर्वसम्मति से ‘महिला सहभागिता’ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह के दौरान संगठन की परंपराओं का निर्वहन करते हुए समय की पाबंदी निभाने वाले सदस्यों को ‘समयबद्धता पुरस्कार’ से नवाजा गया। साथ ही, संस्था की ओर से सभी सदस्यों को ‘वार्षिक स्नेह उपहार’ भेंट किए गए। इस अवसर पर नव-विवाहित युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त सदस्यों ने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अंजली गर्ग द्वारा किया गया, जबकि सचिव नवनीत गुप्ता का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

सभा के आकर्षण का मुख्य केंद्र बच्चों और सदस्यों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। वृत्तिका पंडित, नंदिता अग्रवाल, आरव त्रिखा, प्रीत वर्धन शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, धीरज उपाध्याय, वन्दना शर्मा और राजीव त्रिखा ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, के.पी. राठी, ओ.डी. शर्मा, विपिन चौधरी, विनय गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, ब्रजेश कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, डॉ. बी.के. आत्रे सहित भारी संख्या में गणमान्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News