देवोपम किड्स स्कूल में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ नवरात्र महोत्सव

By muzaffarnagarviews

Published On:

देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज दिनांक 22/09/2025 को नवरात्र के प्रथम दिन का आरंभ बहुत ही भक्तिभाव और माता के भजनों के साथ किया गया ।

स्कूल की नन्ही नन्ही कन्याओं ने नौ देवी के स्वरूप में स्कूल प्रांगण में प्रवेश किया । सभी नौ देवियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।

स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने सभी देवियों का स्वागत किया और यथा स्थान विराजमान किया ।इसके पश्चात प्रिंसिपल मैम ने बच्चों को सभी देवियों के गुण, उनकी शक्तियों, उनके प्रभाव आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन देवियों की आरती और माता के जयकारों के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Related News