मुज़फ्फरनगर- भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा नव वर्ष का कार्यक्रम गांधी कॉलोनी में बड़ी धूम-धाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष संजय मिश्रा और शाखा सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ किया गया। ‘आज की शाम संगीत के नाम’ के अंतर्गत रेशु गुप्ता ने किशोर दा के कई गीतों को स्वर दिया। आशीष ने ‘एक प्यार का नगमा है’ की धुन को वायलिन पर प्रस्तुत किया। इस गीत को कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ अंजलि गर्ग ने भी गुनगुनया। डॉ रीतू रानी ने अपनी एक कविता के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। वृतिका पंडित, श्रेयांसी शर्मा, नंदिता अग्रवाल ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। छोटी सी बच्ची आराध्या गुप्ता ने ‘दिल हो छोटा सा’ गीत पर डांस कर सभी के मन को मोह लिया।

नव वर्ष के जश्न को सभी ने अपने गीतों और डांस के द्वारा अनोखा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि गर्ग ने किया। मोहनलाल ने अपने चुटकुलों के द्वारा सभी का मनोरंजन किया। वीरेंद्र अग्रवाल ने ‘चदरिया झीनी रे झीनी’ गीत सुनाया। सुनीता शाह बंगाली गीत ‘एकला चलो रे’ को स्वर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकुर दुआ रहे व मुख्य संयोजक रेशु गुप्ता, डॉ बीके आत्रेय रहे। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ दीपक गर्ग, आशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बृजभूषण गुप्ता, शिवम गर्ग, अनुराग गुप्ता, अरुण मित्तल, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, सुनीता शाह,बृज मोहन शर्मा, प्रीत वर्धन शर्मा आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर आयोजन सचिव नवनीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष नीरज सिंहल ने किया। अंत में शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन जैन और अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी को मुजफ्फरनगर गुड़ की नगरी की शान गुड और शक्कर मिष्ठान के रूप भेंट की गई अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।
Advertisement

- द लर्निंग ट्री स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज
- देवोपम किड्स स्कूल में हरियाली तीज का भव्य आयोजन, मदर्स की उपस्थिति में तीज डांस व रैम्प वाक
- राज्यमंत्री कपिल देव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन से दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी
- भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा मुजफ्फरनगर में मनाया इन्द्र धनुष हरियाली मनोहारी तीज महोत्सव
- द लर्निंग ट्री विद्यालय में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया शिवरात्रि का पर्व
- मिट्स ग्रुप के संस्थापक एमके भाटिया के गृह प्रवेश पार्टी में पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक, फ़िल्म और व्यापारिक हस्तियां