मुज़फ्फरनगर- सर्द रात में जिला प्रशासन के अधिकारी सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे हैं और जो भी सड़क पर सोता हुआ व्यक्ति नजर आया उसे रैन बसेरे में पहुंचाया। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को यात्रियों को रैन बसेरे के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये।

आपको बता दे की योगी सरकार द्वारा निर्देश दिये गए हैं की कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे खुले आसमान के निचे सोता ना मिले, जिसके चलते एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह व एसडीएम सदर निकिता शर्मा सर्द रात में अपने अमले के साथ सड़कों पर निकले और सड़क किनारे सो रहे लोगों को रेन बसेरों मे पहुंचाया। साथ ही रेन बसेरा का निरीक्षण करते हुए रेन बसेरे के केयर टेकर को भी निर्देशित किया गया की किसी भी व्यक्ति से कोई रूपये ना लिए जाये सभी को निःशुल्क विश्राम करने दिया जाए।
दोनों अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और स्टेशन पर सोने वाले यात्रियों से रेन बसेरो मे सोने की अपील की।














