मुज़फ्फरनगर में आज और 19 दिसम्बर को यहाँ बन्द रहेगी बिजली, सड़क चौड़ीकरण का होगा काम

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- सड़क चौड़ीकरण के कार्य होने के कारण इन क्षेत्रों में आज और कल 2-2 घण्टे के लिए बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी। दरअसल जानसठ रोड़ उपकेंद्र से आ रही 33 केवी लाइन व 11 केवी फीडर से आ रही बिजली बंद रहेगी।

सूचना- 33/11 केवी जानसठ रोड उपकेंद्र की सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत आ रही 33 के वी लाइन व 11 केवी फीडर सुरेंद्रनगर के पोल व तार शिफ्टिंग का कार्य किए जाने के कारण जानसठ रोड बिजली घर के सभी 11kv फीडर बंद रहेंगे जिसमें क्षेत्र द्वारका सिटी, A2Z कॉलोनी, गुलशन विहार, पारस, वसुंधरा, मीनाक्षीपुरम, गुलशन विहार, महालक्ष्मी इनक्लेव, अलमासपुर आदि की विद्युत आपूर्ति दिनांक 18/12/24 व 19/12/24 को 12:00 से 14:00 बजे तक बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News