मुजफ्फरनगर- प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी टी-20 क्रिकेट मैच में एमरॉल्ड टाइगर ने विजय का लहराया परचम। चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में आज 24 दिसम्बर को एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसकी रूपरेखा वार्ड 24 के सभासद सतीश कुकरेजा ने तैयार की थी।
आज सुबह ही चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में एमेराल्ड लायन और एमेराल्ड टाइगर के बीच शानदार T20 क्रिकेट मैच खेला गया। जहाँ पहले बैटिंग करते हुए एमेराल्ड लायन ने 20 ओवर मे 5 विकेट 148 रन पर बनाये तो वहीँ एमेराल्ड टाइगर ने 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को महज 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। वही सभासद सतीश कुकरेजा ने ताबड़तोड़ 31 बॉल पर 51 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ़ द मैच हासिल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement















