मुजफ्फरनगर सहित अन्य जगह ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके चलते मुजफ्फरनगर के स्कूलों में समय बदला गया है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर बीएसए संदीप कुमार ने बुधवार शाम आदेश जारी किया, जिसमें अवगत कराया है कि मुजफ्फरनगर में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालय गुरुवार से अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। यह टाइमिंग केवल आठवीं तक के स्कूलों के लिए की गई है।















