X
मुज़फ्फरनगर- गुरुवार को नहीं चलेगी 6 घंटे ट्रेन, दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 6 घण्टे तक रहेगा मेगा ब्लॉक। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 6 घण्टे रेल सेवा बन्द रहेगी। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा मेगा ब्लॉक। 4 सुपरफास्ट ट्रेनों को भी आज रदद् कर दिया गया है। रिले रूम सॉफ्टवेयर को कल अपडेट किया जाएगा। जिसकी जानकारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने दी है।
















