मुज़फ़्फरनगर का दिवाली मेला अब दिसंबर माह में लगेगा। उपचुनाव के कारण दिवाली मेले की तारीखों में हुआ बदलाव।
आगामी 16 दिसंबर से शुरू होने वाला दिवाली मेला/ट्रेड फेयर 25 दिनों तक चलेगा। इस बार मेले का ठेका 2 करोड़ 51 लाख 251 रुपये में छुटा है। इस बार का मेले का ठेका मेरठ की कमला इंटरप्राइजेज कम्पनी को मिला है। प्रतिवर्ष मुज़फ़्फरनगर प्रशासन के राजकोष में होती है बढ़ोतरी। पिछले वर्ष बहराइच की कम्पनी को 2 करोड़ 38 लाख में मिला था ठेका। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने दी मेले की जानकारी।













