मुजफ्फरनगर में सफाईकर्मियों का किया गया वेरिफिकेशन। नगर में चरमराई हुई सफ़ाई व्यवस्था में ये वेरिफिकेशन कितना कारगर होगा ये तो भविष्य में मालूम होगा। मगर आज नगर जीआईसी कॉलेज के मैदान में नगर पालिका मुज़फ़्फरनगर ईओ प्रज्ञा सिंह व स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार द्वारा 369 सफाईकर्मियों की परेड कराकर उन्हें आईकार्ड ड्रेस देकर हर वार्ड में सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया। परेड में 369 सफाईकर्मी उपस्थित रहे। आईकार्ड के साथ-साथ सफाईकर्मियों को जैकेट भी दी गयी।
नगर की चरमराई सफ़ाई व्यवस्था को क्या दूर कर पायेगा 369 सफाईकर्मियों का वेरिफिकेशन?
Published On:
Date:













