मुजफ्फरनगर में जल निगम के ठेकेदारों का 6 माह से भुगतान ना करने का आरोप, बिंदर ने किया आत्मदाह का प्रयास

By muzaffarnagarviews

Updated On:

मुजफ्फरनगर- जल निगम के कार्यालय पर ठेकेदारों का हंगामा, पेमेंट ना मिलने पर ठेकेदारों ने किया जबरदस्त हंगामा। ठेकेदार बिंदर ने अपने ऊपर पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

दरअसल मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है जहाँ जल निगम कार्यालय पर ठेकेदारों का भुगतान ना होने पर ठेकेदारों द्वारा हंगामा किया गया। एनकेजी कंपनी पर 6 माह से ठेकेदारों का भुगतान ना करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने हंगामा काटा साथ ही बिंदर ने अपने ऊपर पैट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया बताया जा रहा उक्त बिंदर की बेटी की आगामी 6 दिसम्बर को होनी है शादी। 29 नवंबर को बेटी का लगन जाना था।

Leave a Comment

Related News