मुज़फ्फरनगर का AQI 282, पश्चिमी यूपी में घने कोहरे से होगी नए वर्ष की शुरूआत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर मौसम अपडेट– जनपद में लगातार एयर क्वालिटी बेहद ख़राब स्थिति में बनी हुई है तो वहीं बर्फ़ीली हवाएं मौसम को ठंडा बनाये हुए है। चंद दिन प्रदूषण में कुछ राहत मिली लेकिन अब फ़िर मुज़फ्फरनगर का AQI 250 से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को कोहरा कम दिखाई दिया लेकिन बावजूद इसके क्षेत्र में ठंड बरकरार है।

मुज़फ्फरनगर में बर्फ़ीली हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तो वहीं प्रदूषण लगातार बढ़ता दिखता है, बुधवार सुबह मुज़फ्फरनगर का AQI 282 बना हुआ है। जो ख़राब स्थिति में है। हालांकि पड़ोसी जनपद मेरठ से कम है, क्योंकि मेरठ में AQI 348 के साथ बेहद ख़राब स्थिति में है।

दिल्ली एनसीआर के गाज़ियाबाद व नोएडा में भी वायु प्रदूषण बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया। बात गाजियाबाद की करें तो यहाँ AQI 400 से ऊपर बना हुआ है तो नोएडा में 433 AQI दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज और नववर्ष की शुरूआत पर पश्चिमी यूपी से लगते हरियाणा व पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात की सम्भावना भी जताई जा रही है। जबकि 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 1 जनवरी से 6 जनवरी तक घने कोहरे व शीतलहर की सम्भावना भी जताई है। मौसम विभाग की मानें तो नववर्ष की शुरूआत घने कोहरे के साथ हो सकती है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com