X बंद करें

मुजफ्फरनगर- मिशन शक्ति के तहत खालापार थाने में महिलाओं को किया गया जागरूक

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए आज थाना खालापार पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं को आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्हें उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को आपातकालीन स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181, 1076, 102, 108 और साइबर अपराध से बचाव के लिए 1930 के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में वे इन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही बैंकिंग करस्पॉन्डेंट सखी और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला उपनिरीक्षक दिलमिल बंसल, महिला कांस्टेबल पूजा उपाध्याय और महिला कांस्टेबल ज्योति जाह्नवी ने महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News