मुजफ्फरनगर- होली पर महिला से छेड़छाड़ पति के बाल उखाड़े, वीडियो वायरल, कार्यवाही की मांग

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कंबल वाली गली में होली के दिन दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। एक घर में घुसकर न केवल महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हैवानियत का आलम यह था कि हमलावरों ने महिला के पति के सिर के बाल तक नोच डाले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है।

पीड़िता के अनुसार होली वाले दिन अपने पति और बच्चों के साथ घर पर त्योहार मना रही थी। आरोप है कि 4 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे गली में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब महिला के पति ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे लोग देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए।

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि होली के दिन दोपहर में गली में कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनके पति ने मना किया, तो वे चले गए। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी बिट्टू, विपिन, अंशुल और अमित अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

जब पति संजय बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया और उनके सिर के बाल नोच-नोच कर उखाड़ दिए गए। गली में आज भी टूटे हुए बाल पड़े हैं, जिसकी वीडियो भी मौजूद है। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत में पुलिस ने उसके पति को ही अंदर बैठा लिया और मोहल्ले वालों के दबाव में जबरन फैसला करा दिया गया। घर लौटने पर जब पति ने समाज में हुई बेइज्जती को महसूस किया, तो उन्होंने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इसके बाद पीड़िता ने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

इस सनसनीखेज मामले पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें मारपीट और बाल उखाड़ने की घटना साफ दिख रही है। यह मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News