मुज़फ्फरनगर वारदात- महिला पर चाकू से हमला, 4 वर्षीय बच्ची की पानी के टैंक में मौत

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर (शाहपुर)- जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में मंगलवार दोपहर एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।

करीब 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बसीकलां निवासी इमरान की पत्नी फिर्दोष लहूलुहान हालत में घर में पड़ी हैं और उनकी 4 साल की बच्ची गायब है। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, सीओ बुढाना गजेंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पानी के टैंक में मिली मासूम की लाश

पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो आंगन में रखे पानी के टैंक में मासूम बच्ची ऊपर तैरती हुई मिली। पुलिस ने तत्काल घायल मां और बच्ची को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिर्दोष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News